सवायजपुर: पाली क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर राजस्थानी मजदूर के ऊपर चढी ग्रेडर मशीन, हुई मौत
पाली थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे में मज़दूरी कर रहे राजस्थान के रहने वाले युवक के ऊपर ग्रेडर मशीन चढ़ जाने से उसकी मौत हो गई। इसका पता होते ही हाई-वे निर्माण में लगे मज़दूरों में हड़कंप मच गया। बुधवार की सुबह पाली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर निर्माण हो रहा था। उसी दौरान भोर पहर करीब 5 बजे मजदूर के ऊपर ग्रेडर मशीन चढ गई।