सवायजपुर: निजामपुर में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, पुलिस को गोली लगने की दी झूठी सूचना, 3 हिरासत में
पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर स्थित गौशाला में शराब पीने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद एक पक्ष ने हवाई फायर की। कुछ दूरी पर खेत में काम कर रहे मजदूर को गोली लगने की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि पुलिस जांच में पाया गया की गोली लगने की बात पूरी तरह से झूठी थी। किसी को गोली नहीं लगी, पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।