सवायजपुर: नेहरू युवा केन्द्र ने सवायजपुर में किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, SDM ने दिलाई मतदान करने की शपथ
नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों द्वारा तहसील सवायजपुर में मंगलवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अरुणिमा श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित नागरिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेविका चांदनी कुशवाहा और स्वाति मिश्रा ने तहसील परिसर में लोगों से संपर्क कर मतदान करने को जागरूक किया।