लखीसराय: लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्री गश्ती में पुलिस बल की हुई जांच
सोमवार पूर्वाह्न 11:55 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार एवं सोमवार के बीच रात्रि में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने गश्ती,ओडी एवं डायल 112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच की.पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.