प्रभात पट्टन: ग्राम धाबला में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ताप्ती तट पर महा आरती का किया गया आयोजन, ताप्ती मंदिर में एकत्रित हुए ग्रामीण।
धाबला में ताप्ती तट पर स्थित मां ताप्ती के मंदिर में आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मा ताप्ती की महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। समस्त ग्रामीणों ने मां ताप्ती मंदिर में एकजुट होकर मां ताप्ती की आरती उतारी। आरती के बाद क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की गई। आज गुरु पूर्णिमा पर गांव के सभी देवस्थानो पर पूजा की गई