पचरुखी: माईग्रेट पेंशनधारियों चिन्हित करने के लिए पचरुखी के विभिन्न पंचायतों में आयोजित होगा कैंप
माईग्रेट पेंशनधारियों को चिन्हित करने के लिए पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत भवनों पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को पचरुखी बीडीओ वैभव शुक्ला ने प्रखंड सभागार में सभी पंचायत सचिव, विकास मित्र, आवास सहायक और कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक किया और आवश्यक निर्देश दिए।