पचरुखी: अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में भाकपा माले ने पचरुखी ब्लॉक परिसर में दिया धरना
पचरुखी प्रखंड परिसर में गुरुवार को भाकपा माले ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में धरना दिया। धरना के माध्यम से भूमिहीनो को 5-5 डिसमिल वासभूमि, आवास, मुफ्त बिजली, रोजगार आदि की मांग की गई। मौके पर गुड्डू मिश्र, विकास यादव, इमाम हसन ,महेश जी बच्चन महतो समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।