पचरुखी: सहलौर और हरदिया मोड़ से दो शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
सराय थाना पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के सहलौर और हरदिया मोड़ से दो शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबियों में पुरानी किला पोखरा निवासी मुन्ना राम और जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सुरवाला गांव निवासी सकील शामिल हैं। मद्यपान के दोनो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को सिवान फाइन हेतु कोर्ट में पेश किया गया।