पचरुखी: पचरूखी बाईपास रोड पर बाइक से गिरकर युवक हुआ जख्मी, पचरूखी सीएचसी में कराया गया इलाज
पचरूखी बाईपास रोड पर बुधवार को बाइक से गिरकर एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों ने पचरूखी सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया। घायल मोहम्मदपुर निवासी साहेब हुसैन बताया जा रहा है। बताया जाता है कि साहेब हुसैन खरीदारी के लिए बाजार जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और वह गिरकर जख्मी हो गया।