पचरुखी: महावीरी मेला के मद्देनजर जीबी नगर तरवारा थाना परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
महावीरी मेला के मद्देनजर शुक्रवार को जीबी नगर तरवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में मेला को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। इंस्पेक्टर ने बताया महाबीरी मेला के दौरान डीजे और ऑरकेष्ट्रा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।