पचरुखी: शराब तस्करी के मामले में जसौली से आरोपित गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने बुधवार की संध्या शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को जसौली गांव से गिरफ्तार कर लिया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया गिरफ्तार आरोपित जसौली निवासी ललन सिंह है, जो पचरुखी थाना कांड संख्या 364/24 का नामजद अभियुक्त है। गुरुवार को बंदी को सिवान कोर्ट में पेश किया गया।