रहुई: रहुई प्रखंड के विभिन्न स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रमुख व उप प्रमुख ने किया निरीक्षण
Rahui, Nalanda | Oct 15, 2024 रहुई प्रखंड के सोसंदी पंचायत के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रमुख,उप प्रमुख ने निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र में कई कमियां पाई गई साथ ही एक केंद्र पर सेविका अनुपस्थित पाई गई। इस संबंध में प्रमुख बाबूलाल राम ने बताया कि सोसंदी पंचायत के चुन्नूचक गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जहां विद्यालय बिल्कुल जर्जर है