रहुई: रहुई पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 6 नशेड़ी को किया गिरफ्तार
Rahui, Nalanda | Oct 13, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से रहुई पुलिस ने शनिवार की शाम 7 बजे शराब के नशे में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान रहुई गांव निवासी धर्मराज यादव,धर्मपुर गांव निवासी मुरारी यादव, मिरदाहा चक गांव निवासी लड्डू प्रसाद, उत्तरनावां गांव निवासी विजय प्रसाद,भोला कुमार और उपेंद्र कुमार के रूप में की गई है।