रहुई: बरांदी व बलियाबिगहा गांव की 28 महादलित महिलाओं को जमीन का पर्चा मिलने के बावजूद सीओ द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही
Rahui, Nalanda | Oct 14, 2024 रहुई प्रखंड के बरांदी पंचायत के बरांदी व बलियाबिगहा गांव के 28 महादलितों को 14 साल पहले आवास निर्माण के लिए जमीन का पर्चा दिया गया था। लेकिन, अब तक ये गरीब परिवार विभिन्न कार्यालयों की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन, किसी की कान में जूं नहीं रेंग रही हैं। इस तरह, इन परिवारों के 135 सदस्य गर्मी की लू, ठंड व सर्दी के साथ ही आंधी-पानी के साथ बेबस होकर सहने को मजबूर है