रूपवास: सड़क पर अचानक आया लेपर्ड, क्षेत्र में दहशत, वन विभाग से निगरानी की मांग
बांध बारैठा पुलिस चौकी के समीप सड़क पर अचानक लेपर्ड दिखाई देने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर जैसे ही लेपर्ड पर पड़ी, उन्होंने अपने वाहन रोक दिए। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।