लंभुआ: पखरौली में झाड़-फूंक के नाम पर चल रहे धर्म परिवर्तन मामले में 4 लोगों पर केस दर्ज, सीओ ने कहा- जल्द आरोपी होंगे गिरफ्तार
कोतवाली देहात अंतर्गत पखरौली गांव में झाड़-फूंक के नाम पर चल रहे धर्म परिवर्तन के मामले में परऊपुर निवासी सुमन राव के प्रार्थना-पत्र पर अच्छेलाल,राजीव कुमार,मुकेश कुमार व सुभाष के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।CO अब्दुस सलाम ने कहा कि जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी साथ ही धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा।