लंभुआ: कस्बा लंभुआ में स्थित एक दुकान से युवक ने चुराए 1000 रुपए, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
लंभुआ कस्बे के शिव दुर्गा मंदिर के बगल स्थित दुकान मालिक अजय कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को अप्लिकेशन देते हुए बताया कि एक युवक ने गुमराह कर गल्ले से 1 हज़ार रुपए चुरा लिया।जिसको आसपास के लोगों के सहयोग से पकड़कर थाने पर तैनात सिपाही विजय कुमार के हवाले किया गया है।अजय कुमार ने पुलिस से चोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।