लंभुआ: डॉ.अनिल कुमार बने लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक
लंभुआ के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर फैले भ्रष्टाचार व समस्याओं को लेकर समाजसेवियों व किसान संगठनों द्वारा की जा रही शिकायत का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए CHC के अधीक्षक डॉ.राघवेंद्र प्रताप सिंह को हटा दिया है।उनकी जगह पर गारवपुर में तैनात डॉ.अनिल कुमार को CHC लंभुआ का प्रभार सौंपा गया है।वह मंगलवार को पदभार ग्रहण करेगें।