लंभुआ: घाटमपुर के दक्षिणी गांव में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, MLC ने लोगों को दिलाई सदस्यता
लंभुआ तहसील क्षेत्र के घाटमपुर दक्षिणी गांव में भाजपा नेता सुशील उर्फ झूली सिंह के आवास पर भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि MLC शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।उन्होंने कहा कि हम हर उस व्यक्ति तक पहुंचेंगे जो हमारा इन्तेजार कर रहा है क्योंकि भाजपा राज में ही आम जनमानस का सम्मान सुरक्षित है।