लंभुआ: जिला कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपा लोगों से भेदभाव कर रही है
सपाइयों ने लंभुआ में एक बैठक आयोजित की।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा जाति विशेष के लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है और लोगों से भेदभाव कर रही है।पूरे प्रदेश में अपराध का बोलबाला है।कानून का राज स्थापित करने वाली बात खोखली साबित हो रही है।सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है।यही इनका पतन बनेगा।