लंभुआ: पखरौली गांव में झाड़-फूंक के नाम पर चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल,पुलिस ने संदिग्धो को लिया हिरासत में
कोतवाली देहात थानांतर्गत पखरौली गांव में ग्राम प्रधान के घर के बगल ही झाड़-फूंक के बहाने धर्म परिवर्तन व सभा करने का खेल चल रहा था।ग्रामीणों ने बताया कि हर रविवार अच्छेलाल के घर के पास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते है।जिसमें महिलाओं की संख्या ज़्यादा होती है।इसकी जानकारी गांववालों को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने संदिग्धो को हिरासत में लिया है।