पटना ग्रामीण: पटना के क्लेक्ट्रेट घाट पर महाशिवरात्रि पर हादसा, गंगा स्नान के दौरान 6 लड़के डूबे, तलाश जारी
राजधानी पटना में महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट घाट पर स्नान कर रहे 6 लड़के अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने दो का शव बरामद कर लिया है। बाकी लड़कों की तलाश जारी है।