पटना ग्रामीण: बुधवार की शाम 4 बजे होगा बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक जारी
आज यानी कि बुधवार की शाम 4:00 बजे बिहार कैबिनेट का विस्तार होने वाला है। इसे लेकर राजभवन में तैयारी भी शुरू कर दी गई है। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर बैठक भी चल रही है, जिसमें शामिल होने के लिए बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे मंत्री नीरज कुमार बबलू भी पहुंचे। सम्राट चौधरी की आवास पर दिलीप जायसवाल भी मौजूद हैं।