पटना ग्रामीण: दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, पटना में सीएम नीतीश कुमार को सौंपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दिलीप जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस्तीफा देने से पहले दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक व्यक्ति एक पद भारतीय जनता पार्टी का सिद्धांत है। इसलिए वह मंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं।