पटना ग्रामीण: महाशिवरात्रि पर पटना के सभी मंदिरों में महिला पुलिस बल तैनात
महाशिवरात्रि को लेकर पटना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद है। राजधानी पटना के सभी मंदिरों में महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है। बुधवार की सुबह 9:00 बजे आलमगंज स्थित गौरीशंकर मंदिर में मीडिया से बातचीत करते हुए महिला पुलिस ने बताया कि महिला श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसलिए महिला पुलिस बल्कि तैनाती की गई है।