अग्रसैन जयंती समारोह 18 को, ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा, शहरभर में लगेंगे 18 गौत्रों के स्वागत द्वार....
उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजबंधु होंगे सम्मानित, ड्रा में निकाला जाएगा महालक्ष्मी का खजाना
फतेहाबाद, 16 अक्तूबर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: अग्रवाल समाज फतेहाबाद की ओर से इस बार भव्य स्तर पर महाराजा अग्रसैन जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 18 अक्तूबर रविवार को शिवालय मार्किट स्थित श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अग्रसेन जयंती को लेकर तैयारियां जोर-शोर पर चल रही है। महाराजा अग्रसैन चौक को इस दिन फूलों से सजाया जाएगा वहीं इस दिन निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली जाने वाली इस शोभा यात्रा के स्वागत के लिए शहरभर में अग्र समाज की 18 गौत्रों के नाम पर विशेष स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।
यह जानकारी आज अग्रवाल धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अग्रवाल समाज फतेहाबाद के पदाधिकारियों ने दी। प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए अग्रवाल समाज फतेहाबाद के प्रधान मनोज गर्ग बड़ोपलिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल गोयल, डायरेक्टर क्यूबस लाइफस्पेसिस, उद्योगपति अशोक बंसल नाभा वाले, अजय जिंदल, जिंदल राइस मिल और सतीश गोयल शिरकत करेंगे। अति-विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट रविन्द्र तायल, व्यवसायी विनोद बंसल केपी, युवा उद्योगपति राहुल गोयल तथा युवा समाजसेवी नितिन मोदी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दिन शहर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। यात्रा की शुरूआत प्रात: 10 बजे अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के साथ की जाएगी। यहां से यात्रा महाराज अग्रसैन चौक पहुंचेगी जहां समाज के लोगों द्वारा महाराजा अग्रसैन द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। इसके बाद शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला में पहुंचेगी। समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
अग्रवाल समाज फतेहाबाद के सचिव ललित गोयल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण पत्र के साथ कुलदेवी महालक्ष्मी जी खजाना कूपन भी वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान इन कूपनों का ड्रा निकालकर 31 लोगों को चांदी के सिक्के दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इसके अलावा समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अग्रबंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। विशेष रूप से 21 बार या उससे अधिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं, सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं, शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजबंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। अंत में प्रेस सचिव अनिल गोयल ने आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संरक्षक वेद मंगल, वरिष्ठ उपप्रधान प्रयास गर्ग, उपप्रधान देशराज बंसल, सहसचिव पीतांबर सिंगला, उपसचिव सुनील गोयल, महाप्रबंधक संजय जैन, कोषाध्यक्ष अमित बंसल, कानूनी सलाहाकार विकास बंसल, प्रेस प्रवक्ता मुकेश बंसल, प्रेस सचिव अनिल गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमैन संजय अग्रवाल, संजय बंसल, दिनेश बंसल, सुखदेव बंसल, राजेश जैन, सुशील बंसल, रवि सिंगला, सुरेश बंसल, नितिन मोदी, धीरज बंसल, रमन गर्ग, संजीव गर्ग, संदीप मित्तल दीपी, राजेश गर्ग, राजीव गोयल, डॉ. विपिन बंसल, राघव गर्ग सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।