लालगंज: नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पहुंचे पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का काफिला, ग्रामीणों ने किया स्वागत
लालगंज के लहंगपुर में नव युवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में शुक्रवार की रात 7:30बजे पूर्व जिलाधिकारी के पहुंचने पर ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। 3 वर्ष बाद दिव्या मित्तल को अपने बीच पाकर माता की चुनरी, माला एवं मोर पंख देकर सम्मानित किया। बताते चले कि प्रशासनिक सेवा में अपनी कार्यशैली से बनाई पहचान के बाद अब राजनीति में नई पारी की तैयारी में जुट गई।