नावानगर: सांसद ने कहा- हरा गमछा वालों को छोड़िये, कैमरा वहां लगाइये जहां अंचल के भ्रष्टाचारी हैं, महंगाई से चूल्हा नहीं जल रहा
बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बड़े निशाने पर लिया है। सांसद कुछ दिनों पूर्व नावानगर पहुंचे थे जहां उन्होंने यह बयान दिया था। इस वीडियो को उन्होंने शुक्रवार की सुबह 10 बजे अपने सोशल मीडिया से साझा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरा गमछा वालों को ढूंढने के लिए कैमरा लगाने की बात कर रहे है।