बड़ी खबर: बीकानेर जिले के कोलायत क्षेत्र स्थित सियाना गांव में चलते ट्रक में लगी आग!मचा हड़कंप
गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते भारी सूझबूझ और तत्परता का परिचय दिया। आग लगने का पता चलते ही चालक ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत ट्रक को रोक दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा और संभावित जनहानि टल गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रक में आग किन कारणों से लगी और कितना नुकसान हुआ है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने आना बाकी है। The Bikaner News को फॉलो जरूर करे
#Bikaner #Kolayat #BikanerNews #RajasthanNews #BreakingNews #SiyanaVillage #TruckFire #NewsUpdate #TheBikanerNew