बीकानेर कोटगेट से निकली दशहरे की आकर्षक झांकियां
बीकानेर। बीकानेर शहर में मंगलवार की शाम को विजयदशमी (दशहरे) के अवसर पर कोटगेट, केईएम रोड और जूनागढ़ से होते हुए रामायण पर आधारित भव्य और सचेतन झांकियां निकली जो आगे रावण ,कुंभकर्ण, मेघनाद दहन कार्यक्रम में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंची । झांकी में मुख्य आकर्षण रावण के किरदार में के.कुमार आहूजा का रहा।
इस दौरान कोटगेट पर दशहरे के अवसर पर निकली झांकियों और शोभायात्रा की झलक देखने के दौरान आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले बीकानेर दशहरा कमेटी की ओर से दशहरा महोत्सव के अंतर्गत निकाली गई मंगलवार दोपहर तनेजा धर्मशाला, धोबी तलाई से झांकी में कमेटी अध्यक्ष सुनीत झांभ , झांकी प्रभारी नमन झांभ एवं कोषाध्यक्ष मुकेश धुरिया सहित कमेटी के अन्य सदस्य में साथ चल रहे थे।