नदबई: खाद की किल्लत के बीच घंटों कतार में खड़े रहे किसान, पुलिस की मौजूदगी में हुआ वितरण
नदबई में रबी की फसल की तैयारी के बीच खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। सोमवार को तहसील परिसर में खाद लेने के लिए किसानों की लंबी कतार लगी रही। करीब दो घंटे तक किसान तेज धूप में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उपखंड अधिकारी के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में करीब 1200 कट्टे खाद वितरित किए गए