पटना ग्रामीण: कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए IGIMS पटना में कोविड प्रोटोकॉल का पालन, माइक से हो रही है घोषणा
देश में कोविड मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए लोग फिर से सतर्क होने लगे हैं। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर करीब दो बजे राजधानी पटना स्थित IGIMS अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल आने जाने वाले सभी लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन माइक से घोषणा करते हुए नजर आए। माइकिंग के माध्यम से लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने,सुरक्षित दूरी रखें।