पटना ग्रामीण: पटना में तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा- जब पता था तो मेरी शादी क्यों कराई
बिहार के पूर्व मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने सोमवार की संध्या 4 बजे पत्रकारों से रुबरु होते हुए कहा कि मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? उनसे पूछिए कि मुझे मारा क्यों? अब इनका सामाजिक न्याय कहां गया?