मीरगंज: नंदगांव की रहने वाली एक महिला को दबंगों ने पीटा, मुकदमा दर्ज
नंदगांव की रहने वाली किरण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली कहा सुनी को लेकर दबंग सतबीर, हरपाल द्वारा गंदी-गंदी गालियां दी गई। गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने महिला व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की। किरण ने बताया कि दबंग उसके परिवार को आए दिन गालियां देते हैं और परेशान करते हैं।