मीरगंज: शाही थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर की रहने वाली एक महिला को दबंगों ने जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज
ग्राम सुल्तानपुर की रहने वाली रिंकी शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के हिस्से बंटवारे को लेकर दबंग अंशु, राजा व एक अज्ञात ने महिला व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट की और फरार हो गए। महिला को काफी चोटें आई हैं। थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।