मीरगंज: मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के टुकटुक में ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर मुकदमा दर्ज
कुतुबपुर के रहने वाले राजकुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। कि वह अपनी भाभी को राममूर्ति अस्पताल में दवाई दिलवाने ले जा रहा था तभी हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी टुकटुक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी भाभी के और उसके गंभीर चोटें आई हैं। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस सी की है, वहीं थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।