मीरगंज: शाही थाना पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बरेली के एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शाही थाना पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पप्पू पुत्र पौथिराम निवासी ग्राम सिरोही बताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।