दमोह: जिला अस्पताल में पलंग नहीं मिले तो जमीन पर लेटे मरीज, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन
Damoh, Damoh | Aug 1, 2026 दमोह जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें पलंग नहीं मिलने से मरीज वार्ड के फर्श पर लेटे दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और कुछ ही घंटों में मरीजों को पलंग उपलब्ध करा दिए गए। परिजनों ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना ने अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।