देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को वीरपुर तिराहे से किया गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल हुई बरामद
थाना देवबन्द पुलिस ने दो दिन पूर्व गांव जटोल से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल की घटना का खुलासा किया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वीरपुर तिहारे के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आमिर पुत्र इबना व साकिर पुत्र जिलानी के रूप में हुई है।