कुंडा: राजभवन बेंती में जनता दर्शन: जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया ने सुनी जनसमस्याएं
राजभवन बेंती में बुधवार शाम 5 बजे आयोजित 'जनता दर्शन' में जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भइया ने कुंडा और बाबागंज के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया। इस दौरान विधायक विनोद सरोज और गोपाल भइया भी मौजूद रहे। राजा भइया ने कार्यकर्ताओं का कुशल-क्षेम जाना और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किए। क्षेत्र के समर्थकों और प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा गया।