पौड़ी: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्माणाधीन जिला भाजपा कार्यालय का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Pauri, Garhwal | May 9, 2025 मुख्यालय पौड़ी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत का पुष्प गुच्छ देकर स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शहर की कोटद्वार रोड पर गल्ला गोदाम के समीप निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।