पौड़ी: अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस पर राठ महाविद्यालय पैठाणी के रेडक्रॉस क्लब द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर
Pauri, Garhwal | May 8, 2025 "अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास दिवस" पर राठ महाविद्यालय पैठाणी में रेडक्रास क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में "देवभूमि ब्लड सेंटर" द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे लगभग सौ छात्र छात्राओं द्वारा रक्त दान किया गया। उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के संस्थापक व कांग्रेस वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने युवाओं को प्रेरित किया।