पौड़ी: 31 मई से होने वाले जय कंडोलिया महोत्सव को लेकर पौड़ी के नगरपालिका सभागार में हुई बैठक
Pauri, Garhwal | May 8, 2025 आगामी 31 मई से 8 जून माह में आयोजित होने वाले जय कंडोलिया देव महोत्सव पौड़ी को लेकर नगर पालिका सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने की। बैठक में विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थानों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।