पौड़ी: पीएम श्री जीजीआईसी पौड़ी में वार्षिक समारोह आयोजित, प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहे मुख्य अतिथि
Pauri, Garhwal | May 9, 2025 पीएम श्री जीजीआईसी पौड़ी में आज वार्षिक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में आगमन पर डॉ. रावत का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यालय में नई साइंस लैब का शिलान्यास किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर वार्षिक दिवस समारोह का शुभारंभ किया।