पौड़ी: परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 चालकों पर चालानी कार्रवाई की, बिना परमिट वाहन किया ज़ब्त
Pauri, Garhwal | May 8, 2025 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विभाग द्वारा हर दिन विभिन्न स्थानों में चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। आज गुरुवार को भी विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्कूली वाहनों की जांच की।