पौड़ी: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर, 900 लक्ष्य के सापेक्ष 977 आवेदन हुए स्वीकृत
Pauri, Garhwal | May 8, 2025 विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय बैंकर्स पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने जिले में सीडी रेशियो में अपेक्षित प्रगति न होने पर पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को सुधार लाने के निर्देश दिए।