लखीमपुर: आबकारी अधिनियम की धारा के तहत लखीमपुर सदर कोतवाली पुलिस ने 2 वारंटियों को क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से किया गिरफ्तार
लखीमपुर सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को आबकारी अधिनियम की धारा के तहत दो वारंटी को थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए वारंटी में रफीक निवासी लोहानपुरवा और देवकहा निवासी कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाई की जा रही है।