लखीमपुर: डीसी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में पोस्टमार्टम हाउस पर काम करने वाले कर्मचारियों पर दबंगों ने दोबारा किया हमला
सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल गेट चौकी क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद है। डीसी रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में पोस्टमार्टम हाउस पर काम करने वाले कर्मचारी भल्लर और इरफान समेत तीन लोगों पर दबंगों ने आज दोबारा फिर हमला कर दिया है। बीते 6 सितंबर 2024 की रात दबंगों ने उक्त तीनों लोगों पर जानलेवा हमला किया था। सदर कोतवाली पुलिस ने हल्की धारा में मामला दर्ज किया है।