लखीमपुर: सब्जी खरीदकर घर वापस आ रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को हकीम पुरवा के पिकअप ने मारी टक्कर बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 60 वर्षी बुजुर्ग इदरीश खां बीते 6 सितंबर 2024 को सुंद्रवल कस्बे में बाजार में साइकिल पर सवार होकर सब्जी खरीदने के लिए गए थे। घर वापस आते समय हकीम पुरवा के पास तेज रफ्तार पिकअप टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।