लखीमपुर: ऊंचीपारा गांव में विविधता का उसकी ससुराल में फंदे से लटका मिला शव, मृतका के भाई ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
नीमगांव थाना क्षेत्र के ऊंचीपारा गांव में मिनी का शव उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका पाया गया है। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा है। लखीमपुर पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक्का के भाई ने पति पर पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव को लटकाने का आरोप लगाया है।